शामली, मार्च 25 -- शामली। डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने बुधवार को विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सबसे पहले विकास भवन पहुंचकर वहां संचालित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कार्यों में सुधार के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग के निरीक्षण के दौरान फाइलों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा तथा समाज कल्याण अधिकारी से पेंशन योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त की। इसके साथ ही डीएम ने आईजीआरएस कक्ष में शिकायत रजिस्टर की जांच करते हुए प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति जानी। इसके बाद जिलाधिकारी ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उपचार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.