प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 16 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने गुरुवार को रानीगंज के संसारपुर में विकसित की जा रही इंडस्ट्रियल एरिया का स्थलीय निरीक्षण किया। उक्त इंडस्ट्रियल एरिया कार्यदायी संस्था यूपीएसआईसी करीब 14 हेक्टेयर रकबे में विकसित कर रही है। हालांकि वर्तमान में बजट के अभाव में काम ठप चल रहा है। माना जा रहा है कि इससे जिले के औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी। डीएम ने मौके पर मौजूद अफसरों के साथ परियोजना के मानचित्र को देखा। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि सड़कों एवं नाले का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जबकि समतलीकरण एवं अन्य शेष कार्य बजट प्राप्त मिलने के बाद कराए जाएंगे। यह भी पढ़ें- उद्यमियों व निवेशकों की समस्याओं का करें त्वरित एवं प्रभावी समाधान: डीएम उन्होंने निर्मित सड़कों एवं नालों की गुणवत्ता का परी...