मिर्जापुर, नवम्बर 3 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में वन विभाग को प्राप्त भूमि को भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा-4 व धारा-20 के अन्तर्गत अधिसूचित किये जाने की कार्यवाही और अमलदरामद की समीक्षा की गई। डीएम ने कहाकि सभी भूमि का तत्काल अमलदरामद करा लिया जाए। जिससे वन विभाग के खाते में यह जमीन शामिल हो जाए। डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों को स्वयं रूचि लेकर इस कार्य को तत्काल करने का निर्देश दिए। बैठक में अपर जिला जिलाधिकारीए वित्त व राजस्व अजय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह, लालगंज महेंद्र सिंह, चुनार राजेश वर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी कैमूर वन्य जीव प्रभाग तापस मिहिर, प्रभागीय वनाधिकारी मिर्जापुर वन प्रभाग राकेश कुमार,बन्दोबस्त अधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...