मधुबनी, मई 30 -- मधुबनी। डीएम आनंद शर्मा ने लोक शिकायत निवारण के कार्यों की समीक्षा की। वर्चुअल माध्यम से शनिवार को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तथा अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनके द्वारा निष्पादित कार्यों की जानकारी ली। खासकर अतिक्रमण के निष्पादित मामले, दायर परिवादों पर समेकित प्रतिवेदन सहित अन्य निष्पादित मामलों का कार्यालयवार समीक्षा की गयी। डीएम ने जिला एवं अनुमंडल स्तर पर प्राप्त शिकायतों, उनके निष्पादन की प्रगति, लंबित मामलों की संख्या तथा पारित आदेशों के अनुपालन की स्थिति की भी जानकारी ली। कुछ शिकायतों के निस्तारण में विलंब होने पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोक शिकायत निवारण प्रणाली सरकार और आम जनता के बीच विश्वास का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। ...