सिद्धार्थ, फरवरी 26 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में जांच में मिला अवैध, अब नाम बदलकर चला रहे अस्पताल-पैथोलॉजी शीर्षक से 25 फरवरी के अंक में प्रकाशित खबर का डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले पर सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया से रिपोर्ट तलब की है। डीएम की इस सख्ती से अवैध पैथोलॉजी व अस्पताल चलाने वालों को संरक्षण देने वाले दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई हो सकती है। दरअसल, जनपद में अवैध तरीके से निजी अस्पताल, पैथोलॉजी, एक्स-रे सेंटर्स व अल्ट्रासाउंड चलाने वालों की बाढ़ है। इन केंद्रों पर जांच व इलाज को लेकर आए दिन विवाद भी होता है। कभी-कभी अवैध केंद्रों की लापरवाही से मरीजों को जान तक गंवानी पड़ी है, बावजूद इन केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग लगाम नहीं लगा पा रहा है। इतना ही नहीं अवैध केंद्रों को बंद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.