मऊ, मई 8 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचकर औचक निरीक्षण किये। इस दौरान ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण कक्ष, पैथोलॉजी का गहन निरीक्षण के बाद चिकित्सकों की कमी को दूर करने और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था मुहैया करने का निर्देश जारी किया। साथ ही साथ चेताया कि लापरवाह स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने मरीजों और तीमारदारों से भी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के बाबत जानकारी हासिल किया। सौ बेड के जिला संयुक्त चिकित्सालय का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन औचक निरीक्षण करने शुक्रवार की दोपहर लगभग एक बजे पहुंचे। औचक निरीक्षण के तहत जिलाधिकारी सबसे पहले ओपीडी और इमरजेंसी कक्ष पहुंचे। यह भी पढ़ें- डीएम सर ! जिला अस्पताल में डाक्टरों की कमी दूर कराइए... यहां पर उन्होंने मरीजों और तीमारदारो...