पीलीभीत, दिसम्बर 11 -- पीलीभीत। इंटीग्रेटेड ग्रीवास रेडरेस सिस्टम (आईजीआरएस) पर जनपद की नंबर एक रैंक आने के बाद डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने त्रिस्तरीय निगरानी सिस्टम शुरू कराय है। शिकायती पत्रों के आने पर इनके निस्तारण के लिए तहसील स्तर और जिला स्तर के अलावा औचक क्रास चेकिंग करने की व्यवस्था को शुरू करा दिया है। ताकि आईजीआरएस की नंबर वन रैंक को लेकर कोई लापरवाह न हो। पिछले दिनों डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की निगरानी में एसआईआर को लेकर टाप टेन लिस्ट में काम काज की रिपोर्ट के बाद अब आईजीआरएस पर भी प्रदेश में जिला टाप पर रहा। इस पोजीशन को बनाए रखने के लिए शिकायतों के निस्तारण में पारद र्शिता और इसे लगातार क्रास चेक करने पर जोर दिया गया है। व्यवस्था के अनुसार शिकायत आने पर सबसे पहले शिकायत को ब्लाक स्तर पर भेजा जाएगा और उसके निस्तारण की प्रकिया को देखा...