डीएम ने लांच किया नेशन फर्स्ट चैलेंज अभियान का पोस्टर
रामपुर, जून 12 -- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माई भारत) द्वारा संचालित नेशन फर्स्ट चैलेंज अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जागरूकता पोस्टरों का विमोचन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने, सतत कृषि को प्रोत्साहित करने, पर्यटन संवर्धन तथा सार्वजनिक परिवहन के उपयोग जैसे विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आनंद कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सालिक राम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी ने मिलकर नेशन फर्स्ट की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रहित से जुड़े सकारात्मक संदेशों के प्रसार का संकल्प लिया। जिला युवा अधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.