जौनपुर, फरवरी 25 -- जौनपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने 28 फरवरी को राजकीय आईटीआई सिद्धीकपुर परिसर में होने वाले वृहद रोजगार मेले के प्रचार-प्रसार के लिए रोजगार रथ (एलईडी) वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि मेले के सफल आयोजन और अधिक से अधिक अभ्यर्थियों की भागीदारी के उद्देश्य से जनपद की सभी तहसीलों, ब्लॉकों तथा ग्रामीण स्तर के शिक्षण संस्थानों में व्यापक प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। मेले में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की 60 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होंगी। लगभग तीन हजार रिक्त पदों के लिए चयन प्रक्रिया होगी, जिनमें 12 हजार से 35 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन वाले रोजगार अवसर उपलब्ध रहेंगे। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, सहायक सेवाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.