मैनपुरी, जनवरी 1 -- डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच बुधवार की रात लगभग 11 बजे जिला चिकित्सालय एवं बस स्टैंड पर बने अस्थायी एवं स्थायी रैन बसेरों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम एवं ईओ नगर पालिका को निर्देश दिए कि खुले आसमान के नीचे कोई भी व्यक्ति रात्रि विश्राम करने को मजबूर न हो। सभी रैन बसेरों में पर्याप्त संख्या में रजाई, गद्दे एवं कंबल उपलब्ध रहें तथा रात्रि विश्राम करने वाले व्यक्तियों का रिकॉर्ड रखने के लिए कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। डीएम ने निरीक्षण में पाया कि जिला चिकित्सालय स्थित रैन बसेरे में 29 दिसंबर को चार एवं 30 दिसंबर को पांच व्यक्तियों ने रात्रि विश्राम किया जबकि निरीक्षण के समय दो व्यक्ति मौजूद थे। केयर टेकर सूरज द्वारा पंजिका में विधिवत रिकॉर्ड ...