मथुरा, मार्च 28 -- रामनवमी पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने राल स्थित ब्रह्मर्षि देवरहा बाबा गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गो पूजन कर गोवंश को गुड़ व हरा चारा खिलाया और स्वच्छता का संदेश देते हुए स्वयं झाड़ू लगाई। उन्होंने गोवंश संरक्षण और गो-उत्पादों के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। डीएम के साथ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीएम ने गोधाम गुरुकुल स्कूल के करीब 80 छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरित किया, कक्षाओं का निरीक्षण किया और बच्चों से पढ़ाई व भोजन व्यवस्था की जानकारी ली। डीएम ने बताया कि 136 एकड़ में फैली गौशाला में 27 शेड बने हैं, जिनमें करीब 8600 गोवंश संरक्षित हैं। उन्होंने भूसा, हरा चारा, पेयजल, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं की ...