सोनभद्र, जून 6 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सोशल मीडिया पर रिश्वत लेते वायरल हुए वीडियो मामले में दुद्धी के एक राजस्व निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। भारतीय जनता पार्टी के दुद्धी मंडल अध्यक्ष की शिकायत पर डीएम ने यह कार्रवाई की। दुद्धी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने जिलाधिकारी चर्चित गौंड़ के समक्ष एक शिकायत प्रस्तुत की। उन्होंने अवगत कराया कि एक राजस्व निरीक्षक का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है। संबंधित के विरुद्ध अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। जिलाधिकारी शिकायत को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल मामले का संज्ञान लिया। प्रथम दृष्टया उपलब्ध तथ्यों के आधार पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान ही राजस्व निरीक्षक अख...