कौशाम्बी, जून 11 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने कार्यालय में गुरुवार को प्रोजेक्ट अलंकार के तहत राजकीय विद्यालयों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक एवं सहायक अभियंता,यूपी सिडको से निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि पाई गई कमियों को ठीक कराकर शीघ्र हैंडओवर किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने बाउण्ड्रीवाल के शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...