बागपत, मार्च 12 -- जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आज विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री योजना, पीएम सूर्य घर योजना तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की प्रगति बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी सभी योजनाओं का लाभ पात्रों को पहुंचाने के निर्देश दिए। योजनाओं में लापरवाही न बरतने की हिदायद दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...