संतकबीरनगर, जून 18 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। डीएम आलोक कुमार ने आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने भव्य आयोजन के दृष्टिगत आयोजन स्थल स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जिम्मेदारों से तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही जरूरी व्यवस्था के लिए निर्देश दिये। परिसर की साफ-सफाई कराने, सफ़ेद टीशर्ट वितरण किए जाने की जानकरी ली। मंच बनाने के लिए निर्देश दिया। योग दिवस के दिन पार्किंग व्यवस्था, पानी, शुलभ शौचालय आदि की जानकारी लेते हुए संबंधित विभाग कों निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हाईकोर्ट में होगा विशेष योग कार्यक्रम यह भी पढ़ें- 21 को केकेएन स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम यह भी पढ़ें- सीएम धामी बनबसा में करेंगे यो...