हापुड़, मार्च 7 -- डीएम अभिषेक पाण्डेय ने शनिवार को यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों में व्यवस्थाओं को जांचा और निर्देशित किया। जिले में दोनों बोर्ड की परीक्षाएं शांतिपूर्वक चल रही हैं। जिला हापुड़ में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 40 केंद्रों पर चल रही हैं। जबकि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 12 केंद्रों पर हो रही हैं। शनिवार को डीएम अभिषेक पाण्डेय ने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं को जांचा। सीबीएसई बोर्ड के एक परीक्षा केंद्र और यूपी बोर्ड के एक परीक्षा केंद्र में व्यवस्था जांची गई। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम की सुरक्षा व्यवस्था, क्लॉस रूम की सुरक्षा व्यवस्था, क्लॉस रूम में अध्यापकों द्वारा अनुशासन व्यवस्था का निरीक्षण किया। संबंधित को शांतिपू...