सिद्धार्थ, अप्रैल 10 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ, सीएमएस आदि मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीएम ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उपचार व्यवस्था, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता एवं चिकत्सिकीय सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से मरीजों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने को कहा। डीएम ने इमरजेंसी में उपलब्ध जीवनरक्षक उपकरणों, ऑक्सीजन व्यवस्था, दवा स्टॉक व मरीजों के पंजीकरण एवं उपचार प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश...