वाराणसी, अप्रैल 5 -- वाराणसी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को सदर तहसील के मुर्दहा में क्रॉप कटिंग के जरिए पैदावार का आकलन कराया। उन्होंने अवनीश कुमार एवं निहोरी यादव के खेत में गेहूं की क्रॉप कटिंग कराई। अवनीश कुमार के खेत के 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में क्रॉप कटिंग कराई गई। इसका वजह 14.530 किग्रा रहा। यह औसत दर प्रति हेक्टेयर 33.560 कुंतल, प्रति एकड़ वजन 13.420 कुंतल, प्रति बीघा वजन 8.390 कुंतल तथा प्रति बिस्वा वजन 0.420 कुंतल रहा। इसी प्रकार निहोरी यादव की 43.3 वर्ग मीटर खेत में 16.340 किग्रा वजन मिला। जिसके अंतर्गत प्रति हेक्टेयर 37.740 कुंतल, प्रति एकड़ 15.090 कुंतल, प्रति बीघा 09.430 कुंतल तथा प्रति बिस्वा 00.470 कुंतल वजन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.