मिर्जापुर, जनवरी 5 -- मिर्जापुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने संभाजन के बाद सोमवार को जिले के पांचों विधानसभा के मतदेय स्थलों की सूची जारी कर दी। उन्होंने बताया कि जिन मतदान केंद्रों पर 12 सौ से अधिक मतदाता थे उन मतदाताओं को अलग कर नया मतदान केंद्र बनाया गया है। छानबे (सुरक्षित) विधानसभा में 16 नये मतदेय स्थल बनाए गए है। यहां कुल मतदेय स्थलों की संख्या 462 हो गई। नगर विधानसभा में 30 नये मतदेय स्थल बनाए गए है। यहां मतदेय स्थलों की संख्या 451 हो गई। मझवां विधानसभा में 32 नये मतदेय स्थल बनाए जाने के बाद कुल संख्या 474 हो गई है। चुनार विधानसभा में 16 नये मतदान केंद्र बनाए गए है। यहां मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ कर 426 हो गई। वहीं मड़िहान विधानसभा में 21 नये मतदेय स्थल बनाए गए है। यहां कुल मतदेय स्थलों की संख्या 445 हो...