बलरामपुर, मई 6 -- बलरामपुर, संवाददाता। सदर ब्लॉक के ग्राम भुसौलवा में डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने बीते दिन चौपाल लगाई। इसके गांव का स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र के भवन की स्थिति, शौचालयों की साफ-सफाई, पेयजल व अन्य व्यवस्थाओं को परखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। भविष्य में निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी। डीएम ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समय से पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- सिंचाई व भूमि संरक्षण कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्...