पीलीभीत, अगस्त 26 -- पीलीभीत। कलेक्ट्रेट कार्यालय में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने भारत विकास परिषद टाइगर शाखा के भारत को जानो पोस्टर का विमोचन किया। अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा और संयोजक गुरु तेग बहादुर जयंती डॉ. विजय कुमार सिंह ने डीएम से भेंट कर भारत को जानो के प्रचार अभियान को गति देने का आग्रह किया। डीएम ने कहा कि विद्यालय राष्ट्र का भविष्य है। विद्यालय में किशोरावस्था में दिये गए संस्कार प्रभावी और चिरस्थाई होते हैं। बाल और किशोरावस्था गीली मिट्टी की उस अवस्था के समान है, जिसमें देश के भविष्य की आकृति को किसी भी आकर में बदला जा सकता है। अगर इसी अवस्था से विद्यार्थियों को अपनी समृद्ध और गौरवशाली राष्ट्रीय संस्कृति ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत, देश के महापुरुषों व विद्वानों, वर्तमान की नवीन उपलब्धियां तथा राष्ट्रीयता की भावना की जानकारी हो। ...