रुद्रपुर, जून 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत सोमवार को उप जिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मनीष बिष्ट तथा बीएलओ दीपा आर्या ने डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में गणना प्रपत्र भरवाया। यह भी पढ़ें- SIR: उत्तराखंड में आज से घर-घर आएंगे BLO, जानिए कब क्या होगा, कहां देखें वोटर लिस्टमहत्वपूर्ण अपील इस दौरान डीएम ने जनपदवासियों से निर्वाचन आयोग के इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। गणना प्रपत्र भरने के बाद डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के 1464 मतदेय स्थलों पर तैनात बीएलओ 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित करेंगे तथा उन्हें...