बलरामपुर, जनवरी 29 -- बलरामपुर संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से डीएम विपिन कुमार जैन ने केंद्रीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने बच्चों को तनावमुक्त रहकर सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा की तैयारी करने की प्रेरणा दी। डीएम ने कहा कि सफलता का आधार लंबे समय तक पढ़ाई नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण अध्ययन और सही रणनीति है। उन्होंने नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन और आत्मअनुशासन को परीक्षा की तैयारी का मूल मंत्र बताया। विद्यार्थियों को दूसरों से तुलना न करने और स्वयं की क्षमता पर विश्वास रखने की सलाह दी। डीएम ने कहा कि सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत ही सफलता की कुंजी है। निराशा से दूर रहकर लक्ष्य की ओर लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। कॅरियर मार्गदर्शन पर बोलते हुए उन्हो...