कानपुर, फरवरी 1 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जिले के कंपोजिट स्कूल बारा के बूथ संख्या 196, 197, 198, 199, 200, 201 एवं 202 तथा प्राथमिक विद्यालय नबीपुर बूथ संख्या 183, 184 एवं 185 का स्थलीय निरीक्षण कियाा। इस दौरान डीएम ने मतदाता सूची के सार्वजनिक वाचन की प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए ड्राफ्ट मतदाता सूची की प्रविष्टियों की जांच की। वहीं जिन मतदाताओं की फोटो स्पष्ट नहीं पाई गई, उनकी फोटो पुन: लेकर अद्यतन कराने के निर्देश बीएलओ को दिए गए। वहीं डीएम ने बीएलओ को प्रिव्यू ऑप्शन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उधर फॉर्म-6 के अंतर्गत नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही फॉर्म के साथ आवश्यक अभिलेख संलग्न कराने एवं घोषणा पत्र पर आवेदक के हस्ताक्षर स...