बाराबंकी, अप्रैल 25 -- रामनगर। तहसील क्षेत्र के सिसौंडा में हुए बालू खनन पट्टा स्थल से वाहनों की निकासी में आ रही दिक्कतों को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से सरयू नदी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने तहसील व पुलिस प्रशासन के साथ खनन स्थल मार्ग से लेकर निकासी मार्ग तक का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से मंत्रणा की। खनन पट्टाधारकों ने बताया गया कि हाईवे के पास एनएचएआई द्वारा जो एप्रोच मार्ग बनाया गया है उस पर बालू के ट्रक निकलने की अनुमति नहीं है। जिससे रास्ते की समस्या बनी है और खनन शुरू नहीं हो सका है। यहां या तो एप्रोच के बगल से अस्थायी रास्ता बनाने की अनुमति मिले या फिर मंदिर की तरफ से जाने वाले मार्ग को दुरुस्त कर उधर से वाहन निकाले जाएं। डीएम ने कहा कि किसी भी स्थिति में मार्ग पर ...