अररिया, जनवरी 31 -- अररिया, संवाददाता राज्य सरकार की पहल सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत शुक्रवार को समाहरणालय स्थित परमान सभागार में आयोजित जनता दरबार में डीएम विनोद दूहन ने जनता की फरियाद सुनी। बताया गया कि जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इस मौके पर डीएम ने बारी-बारी से फरियादियों की समस्याएं सुनी और कई मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनता दरबार में साधना झा ने दूसरे पक्ष द्वारा जबरन भूमि कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। राजा बैठा ने अपनी भूमि को रोक सूची से हटाने का अनुरोध किया। वहीं राजेंद्र प्रसाद और एखलाक अहमद ने भूमाफियाओं द्वारा निजी भूमि पर गलत जमाबंदी कायम किए जाने की शिकायत की। मनोज कुमार ने बीर नगर पश्चिम पंचायत में अनुज्ञप्ति रद्द जन वितरण प्रणा...