चम्पावत, मार्च 11 -- चम्पावत डीएम मनीष कुमार ने बाराकोट तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेख दुरुस्त रखने के साथ ही स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। डीएम न एसआईआर और जनगणना से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। एग्रस्टैक् और डीएससी के कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने तहसील में आने वाली जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसीलदार भीम सिंह कुटियाल ने तहसील में चल रहे कार्यों की जानकारी दी। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...