बक्सर, अप्रैल 14 -- बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय संविधान के शिल्पकार और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस अवसर पर डीएम साहिला ने आंबेडकर चौक पर स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहेब के विचारों व उनके द्वारा समाज में समानता, न्याय और अधिकारों की स्थापना के लिए किए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर एडीएम विभागीय जांच शशिकांत पासवान, जिला भू अर्जन पदाधिकारी विनीत कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मोती कुमार दिनकर, जिला कोषागार पदाधिकारी सुकर पासवान व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता व न...