बाराबंकी, अप्रैल 6 -- रामसनेहीघाट। जिले के हाकिम सोमवार को कुछ देर के लिए बच्चों के बीच गुरुजी की भूमिका में नजर आ गए। वे बच्चों के साथ बैठकर भोजन किए तो उनसे सवाल भी पूछे। बच्चों की हाजिरजवाबी पर संतुष्टि जताई। अपने बीच जिलाधिकारी की आत्मीयता को देख बच्चे भी गदगद हो उठे। दरअसल सोमवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी करौंधिया स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय का निरीक्षण करने पहंुचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए न केवल व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि बच्चों के साथ बैठकर भोजन कर उसकी गुणवत्ता भी परखी।दोपहर करीब 12 बजे जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी और एसडीएम अनुराग सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ विद्यालय पहुंचे। छात्राओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद डीएम सीधे कक्षाओं में पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.