पीलीभीत, जनवरी 29 -- पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल टॉहपौटा में तिथि भोज का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित तिथि भोज में स्कूल प्रशासन की ओर से डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, बीएसए रोशनी सिंह को बुलाया गया। डीएम और बीएसए ने स्कूल का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने स्कूली बच्चों से बात कर शैक्षिक गुणवत्ता को भी परखा। डीएम को अपने बीच पाकर बच्चे खुश नजर आए। सभी स्कूली बच्चों को गरिमा और सम्मान के साथ पंक्तिबद्ध बैठाया गया। तिथि भोज के मौके पर खीर, पूडी सब्जी सलाद के साथ पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन बनवाए गए। सभी स्कूली बच्चों के साथ डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, बीएसए रोशनी सिंह ने बैठकर भोजन किया। डीएम ने स्कूली बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीण अभिभावकों से कहा कि सरकार सभी सुविधाएं स्कूलों में दे रही है। अभिभावक अपने बच्चों को हर रोज स्कूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.