देहरादून, अप्रैल 30 -- देहरादून।अब आधुनिक इंटेसिव केयर सेंटर के बच्चे बस से स्कूल आएंगे। डीएम सविन बंसल ने बाल भिक्षावृत्ति निवारण प्रयास/ आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर, साधु राम इंटर कॉलेज, राजा रोड में पंजीकृत बच्चों को विद्यालय लाने एवं ले जाने को 41-सीटर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।डीएम ने बताया कि बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन एवं बच्चों के पुनर्वास के लिए प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी है। बताया कि डीएमएफ फंड से बच्चों के स्कूल आने जाने तथा रेस्क्यू के लिए 41 सीटर बस दी गई है। इससे पूर्व जिला प्रशासन ने भिक्षावृत्ति, बाल मजदूरी में संलिप्त बच्चों के रेस्क्यू के लिए 03 गाड़ियां पहले दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...