बलरामपुर, मार्च 18 -- तुलसीपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आदिशक्ति मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में आयोजित होने वाले राजकीय मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर फुल ड्रेस रिहर्सल किया। इस दौरान उन्होंने मेला परिसर व आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यातायात प्रबंधन, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति का परीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि देवीपाटन मेला आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते ...