पीलीभीत, मार्च 14 -- पीलीभीत। डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने बेनहर गुरूकुल विद्यालय में जनगणना के लिए फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनरों द्वारा द्वितीय चरण में 36 फील्ड ट्रेनरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दोनों चरण में कुल 72 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि द्वितीय बैच का प्रशिक्षण 13,14 और 16 मार्च तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी। डीएम ने कहा कि जनगणना की शुरूआत पहली अंग्रेजों द्वारा 1872 में कराई थी, जिसमें गांव और नगर क्षेत्र में कितनी जनसंख्या है इसका पता चलता था, जिसके आधार पर प्रति व्यक्ति की आय का पता चलता है। उन्होंने...