मुरादाबाद, अक्टूबर 5 -- मुरादाबाद। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में आयोजित 120वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में हिस्सा लेने 56 प्रगतिशील कृषकों का दल रवाना हुआ। जिलाधिकारी अनुनय झा ने झंडी दिखाकर किसानों को रवाना किया। उप निदेशक कृषि रविकांत ने बताया कि किसान मेले से मिली नवीन तकनीकी जानकारी, अनुभव कृषकों के साथ साझा करेंगे। इससे आधुनिक कृषि तकनीकों के व्यापक प्रसार, कृषि उत्पादकता में वृद्धि तथा कृषकों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- किसान मेले में विधायक बंशीधर भगत ने देखे कृषि नवाचार यह भी पढ़ें- किशनगंज: कृषि महाविद्यालय में अमरूद की खेती पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...