सीतापुर, मार्च 16 -- सीतापुर, संवाददाता। डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत चयनित 15 लाभार्थियों को स्वीकृत आवास का प्रमाण पत्र वितरित किया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा प्रदेश के 90 हजार पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में पहली किस्त के रूप में 900 करोड़ रुपये भेजे जाने के मौके पर किया गया। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का प्रदेशभर में लाइव प्रसारण भी किया गया। स्थानीय कार्यक्रम में डीएम ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराया जाए, जिससे उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.