डीएम ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ
रायबरेली, जून 28 -- रायबरेली, संवाददाता। रायबरेली के जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने रविवार को फीता काटकर जिले में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से पोलियो की खुराक पिलाई और उन्हें गोद में लेकर स्नेह भी दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी नवीन चंद्रा ने बताया कि 28 जून से शुरू हुए अभियान के तहत जिले के 3,67,432 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले दिन 1672 बूथों पर बूथ दिवस मनाया गया। 29 जून से 3 जुलाई तक घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। जबकि आगामी 6 जुलाई को बी-टीम गतिविधि आयोजित होगी। यह भी पढ़ें- दो बूंद जिंदगी की : डीएम प्रियंका निरंजन ने बच्चों को पिलाईं पोलियो की बूंदें यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में डीएम ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.