बुलंदशहर, मार्च 13 -- डीएम ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला अनुश्रवण समिति की बैठक कर अफसरों को निर्देश दिए हैं। डीएम द्वारा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संचालित शैक्षिक योजनाओं आधारभूत संरचना और गुणवत्ता सुधार से जुड़े कार्यों की गहन समीक्षा की गई। डीएम ने कहा की जिले में शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में डीएम श्रुति ने परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजरने वाली खतरनाक हाईटेंशन लाइनों को लेकर कड़ा रुख अपनाया। बताया गया की अब तक 74 विद्यालयों से हाईटेंशन लाइनें हटाई जा चुकी हैं, जिनकी पूर्व और वर्तमान स्थिति की फोटो ग्राफ्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। अवशेष 22 विद्यालयों में...