देहरादून, दिसम्बर 23 -- जिलाधिकारी सविन बंसल ने रैन बसेरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निराश्रित एवं बेसहारा व्यक्तियों को रैनबसेरों में सुरक्षित रूप से ठहराया जाए। मंगलवार को डीएम बंसल ने लालपुल स्थित नगर निगम के रैनबसेरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम बंसल ने रैनबसेरा में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रैनबसेरा में प्रतिदिन ठहरने वाले निराश्रित व्यक्तियों की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि विगत एक सप्ताह से प्रतिदिन लगभग 15 से 19 निराश्रित लोग रैनबसेरा में रात्रि विश्राम कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने रैनबसेरा परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा रहने वाले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.