मथुरा, मार्च 28 -- जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बाद स्थित ईवीएम-वीवी पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण कर सुरक्षा के साथ-साथ सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीसी टीवी कैमरे चेक किए। निरीक्षण के दौरान सभी कमरों के अंदर लगे हुए अग्निशमन यंत्रों (सिलेंडरों) को बदला गया तथा नए सिलेंडर स्थापित किए गए। जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम-वीवी पैट वेयर हाउस परिसर में स्थापित अग्निशमन यंत्रों की एक्सपायरी नियमित रूप से अवश्य चेक करते रहें। वेयर हाउस की सुरक्षा में तैनात कर्मियों को मूल-भूत सुविधाएं प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि अपने कार्यों को जिम्मेदारी के ...