चंदौली, जनवरी 22 -- चंदौली, संवाददाता। डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर के निर्वाचल कार्यालय में स्थित वेयरहाउस एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उसमें रखे गए ईवीएम और वीवी पैट की सुरक्षा व्यवस्था देखी। साथ ही संबंधित निर्वाचन अधिकारी का निर्देश दिया कि वेयरहाउस और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा इंतजाम में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार ईवीएम एवं वीवी पैट मशीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिए राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में वेयरहाउस और स्ट्रांग रूम का जायजा लिया गया। इसमें सीसीटीवी निगरानी, सील और अग्निशमन प्रणालियों का सत्यापन करने का निर्देश है। इसके तहत डीएम ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली देखी। निर्देश दिया कि स...