मिर्जापुर, मई 15 -- मिर्जापुर। कई महीनों से मध्य पूर्व में जारी जंग से उपजे तेल संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को अपनी फ्लीट आधी करने और प्रशासनिक अधिकारियों को ईंधन की बचत के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम पवन कुमार गंगवार ने भी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को ईंधन की बचत करने की हिदायत दी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तेल संकट को देखते हुए सभी अधिकारी फील्ड विजिट के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। अत्यधिक जरूरी होने पर ही सरकारी वाहन का उपयोग करें। यह भी पढ़ें- निर्णय : ईंधन बचत के लिए हर शनिवार को रहेगा 'नो व्हीकल डे' अधिकारी फील्ड विजिट के लिए दूसरे विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए एक दूसरे के साथ वाहन को ...