देहरादून, मार्च 9 -- नई टिहरी। टिहरी झील महोत्सव के समापन पर खारास्रोत आस्था पथ पर काइट फेस्टिवल का शुभारंभ डीएम नितिका खंडेलवाल ने पतंग उड़ाकर किया। डीएम ने स्कूली बच्चों, विदेशी पर्यटकों व स्थानीय लोगो को पतंग वितरण कर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर डीएम नितिका ने कहा कि गंगा हमारी लाइफ लाइन है, इसके बिना हम सबका जीवन अधूरा है। इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि हमे गंगा को स्वच्छ रखना है। डीएम ने रीवर राफ्टिंग विजेताओ को चेक वितरित किए। टूरिस्ट कैटीगिरी में 25 टीमों ने पंजीकरण करवाया। जिसमें गढ़वाल मंडल विकास निगम की टीम प्रथम, संगम एडवेंचर द्वितीय व रीवर एक्सपोलर तृतीय स्थान पर रही। वहीं प्रोपेशनल कैटागिरी में 98 टीमों ने पंजीकरण कराया जिसमें रेड चिल्ली ने प्रथम, नेचर रेपिड एक्सपेंडेसन द्वितीय व पैरा माउण्ट टूर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया...