पीलीभीत, जून 3 -- पीलीभीत। जिले के युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने और राष्ट्र प्रथम की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत की ओर से नेशनल फर्स्ट चैलेंज अभियान का शुभारंभ किया गया। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने पोस्टर का विमोचन किया। अभियान के अंतर्गत युवाओं को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, ईंधन की बचत, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, घरेलू पर्यटन को प्रोत्साहित करने तथा सतत एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जनपद के युवा माय भारत पोर्टल पर अपनी गतिविधियों के फोटो और वीडियो साझा कर जनभागीदारी अभियान का हिस्सा बन सकते हैं। जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा ने बताया कि छोटे-छोटे संकल्पों के माध्यम से विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी माय युवा भारत क...