फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 12 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। डीएम डॉ.अंकुर लाठर ने नेकपुर की गोशाला का दोपहर में निरीक्षण किया। गोशाला में भरण पोषण के इंतजाम देखे। यहां पर अभिलेखों का अवलोकन किया गया। गोपालकों के भुगतान और गोशाला फंड की जानकारी की गयी तो सचिव ने बताया कि मार्च तक का गोपालकों का भुगतान किया जा चुका है। गोशाला फंड की रिक्वेस्ट अप्रैल तक भेजी जा चुकी है। शासन से मार्च तक भुगतान प्राप्त किया जा चुका है। इस पर डीएम ने सचिव को गोपालकों के लंवित भुगतान के निर्देश दिये। उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि गोशाला का नियमित रूप से निरीक्षण करें। खंड विकास अधिकारी को मुख्य सड़क मार्ग से गोशाला तक 450 मीटर कच्चे रास्ते की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। यह भी पढ़ें- डीएम ने नेकपुर गौशाला की देखी व्यवस्थाएं डीएम ने कहा क...