उरई, जनवरी 7 -- उरई। संवाददाताडीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने ब्लाक डकोर के ग्राम नुनसाईं स्थित गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा िलया और सर्दी से बचाव के इंतजाम देखे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सर्दी से बचाव के लिए गौवंशों को काऊ कोट पहनाए तथा स्नेहपूर्वक गुड़ खिलाकर उनके स्वास्थ्य एवं पोषण की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में चारा, पेयजल, साफ-सफाई एवं ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौवंशों की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि गौवंश संरक्षण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और गौशालाओं में मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।जिलाधिकारी ने गौशाला प्रबंधन समिति को निर्देश दिए कि नियमित निरीक्षण कर गौवंशों के स्वास्थ्य की निगरानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.