बांका, जुलाई 20 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में टीबी मरीजों के बीच निक्षय पोषण किट का वितरण किया गया। जहां मौक़े पर जिला पदाधिकारी ने निक्षय मित्र के रूप में आठ टीबी मरीजों को पोषण किट प्रदान करते हुए कहा कि, टीबी पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी है। यदि समय पर जांच, नियमित दवा और पौष्टिक भोजन मरीजों को दिया जाय तो इस बीमारी पर आसानी से विजय पाई जा सकती है। साथ ही उन्होंने मरीजों से इलाज बीच में नहीं छोड़ने और चिकित्सकों की सलाह का पालन करने की भी अपील की। यह भी पढ़ें- निक्षय मित्र बन डीएम ने टीबी मरीजों को बांटे पोषण किटस्वास्थ्य संस्थानों की स्थिति मौके पर सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी जिला संचारी रोग पदाधिक...