शामली, मई 9 -- डीएम आलोक यादव ने शुक्रवार को नवीन कलेक्ट्रेट के निकट मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किए जा रहे पार्क का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों से पार्क निर्माण से जुड़ी जानकारी प्राप्त की और पार्क को अधिक आकर्षक बनाने के उद्देश्य से प्रवेश द्वार पर हॉर्टिकल्चर के तहत बेलदार पौधे लगाने का कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले पौधरोपण, घास लगाने, फिनिशिंग कार्य तथा लोगों के बैठने के लिए बेंच आदि की व्यवस्थाएं तेजी से पूर्ण की जाएं और कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यह भी पढ़ें- किसानों का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें: डीएम डीएम ने अधिकारियों को नवीन कलेक्ट्रेट परिसर से पार्क को जोड़ने की व्यवस्था ...