डीएम ने नवनिर्मित कार्यालय भवन का किया निरीक्षण
जौनपुर, अप्रैल 20 -- जफराबाद। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने रविवार को नगर पंचायत कजगांव के नवनिर्मित कार्यालय भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन की व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए। डीएम जब नगर पंचायत के माधोपट्टी में बने नए कार्यालय भवन का निरीक्षण करने पहुंचे तो कार्यालय परिसर लगभग पूर्ण मिला। भवन में कुछ अधूरे पड़े कार्यों को जिलाधिकारी ने शीघ्र पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीआरओ अजय अम्बष्ठ के साथ वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था भी देखी। सफाई व्यवस्था बेहतर मिलने पर नगर पंचायत के चेयरमैन फिरोज अहमद खान, ईओ चंदन सिंह गौड़ और सफाई कर्मियों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान दिवाकर उपाध्याय सहित अन्य नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.