मधेपुरा, जनवरी 15 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। डीएम अभिषेक रंजन ने बुधवार को प्रखंड का दौरा कर करोड़ों की लागत से बने नए थाना भवन का जायजा लिया। इस दौरान भवन के अंदरूनी और बाहरी हिस्से का बारीकी से मुआयना करने के बाद उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और संवेदक को कई आवश्यक निर्देश दिए। थाना परिसर में निर्माणाधीन सड़क को अविलंब पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि महीने के अंत तक सभी काम पूरा हो जाना चाहिए। जिलाधिकारी के निर्देश से अनुमान लगाया जा रहा है कि शीघ्र ही नए थाना भवन का शुभारंभ हो जाएगा। मौके पर एसडीओ पंकज कुमार घोष, एसडीपीओ अविनाश कुमार, बीडीओ परमानंद पंडित, सीओ देवकृष्ण कामत और थानाध्यक्ष संतोष कुमार के अलावे कई अधिकारी और कर्मी मौजूद थे। थाना भवन का जायजा लेने के बाद अधिकारियों का काफिला उदा किशुनगंज के लिए रवाना हो गया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.