मिर्जापुर, दिसम्बर 4 -- मिर्जापुर। निर्वाचक नामावलियों के गहन पुनरीक्षण का बेहतर कार्य करने के लिए दो बीएलओ को सम्मानित किया गया। दोनों बीएलओ गणना प्रपत्रों के डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण निष्ठा से करते हुए उत्कृष्ट कार्य किए। इनमें प्रेम लाल निषाद शिक्षामित्र एवं फागू लाल शिक्षामित्र विधानसभा-396-नगर विधानसभा के है। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट सभागार में दोनों को सम्मानित किए। उन्होंने कहा कि गहन पुनरीक्षण अवधि में अच्छा कार्य करने वालें अन्य बीएलओ को भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...